बुरहानपुर/6 जनवरी, 2022/- कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। बुरहानपुर जिले में अमरावती, जलगांव, बुलढाना व औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य से आने वाले समस्त आमजनों को कोविड-19 की गाईडलाईन अनुसार होम आईसोलेशन, क्वारेंटाईन हेतु आदेश जारी करने के लिए निम्न अधिकारी/कर्मचारी को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन्हें बनाया सक्षम प्राधिकारी- आयुक्त नगर निगम, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिव, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी, संबंधित क्षेत्र के समस्त सेक्टर अधिकारी, बी.एम.ओ., चेक पोस्ट पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी एवं संबंधित क्षेत्र के ए.एन.एम., मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र के समस्त वार्ड प्रभारी तथा जिले की सीमा में स्थापित समस्त चेक पोस्ट के प्रभारी जिले में प्रवेश करने वाले आमजनों को होम आईसोलेशन/क्वारेंटाईन में रहने हेतु होम आईसोलेशन आदेश जारी करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार