बुरहानपुर जिले में जिला कोरोना योद्धा सेल गठित


बुरहानपुर/6 जनवरी, 2022/-कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह जिले में पदस्थ/कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उन्हें सर्दी, खांसी के लक्षण होने पर वे तत्काल उपचार हेतु चिकित्सक की सलाह लें। इस दौरान वे कोरोना टेस्ट भी अनिवार्य रूप से करावें। 
शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए जिला चिकित्सालय के पीछे एएनएमटीसी क्वारेंटाईन सेंटर में प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक कोरोना टेस्ट किया जायेगा। यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाया जाता है, तो वह तत्काल शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में अपनी सुविधानुसार उपचार प्राप्त करें, जिससे समय पर उनका ईलाज हो सकें।  
इसकी सूचना कोविड कंट्रोल रूम हेल्प लाईन नं. 1075 पर अनिवार्य रूप से दें। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद करने हेतु प्रयास किए जायेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला कोरोना योध्दा सेल का गठन किया है तथा उक्त कार्य हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान मो. नं. 94793-00866 को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को अथवा उनके परिवार के सदस्य को कोरोना उपचार के संबंध में शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे नोडल ऑफिसर को अवगत करायेंगे। यदि कोविड-19 बीमारी के कारण से शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुग्रह राशि के रूप में आर्थिक सहायता दिलाने हेतु जिला कोरोना योध्दा सेल द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post