बुरहानपुर/03 जनवरी, 2022/-शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 15 से 18 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का कोविड टीकाकरण आज से प्रारंभ हुआ। जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार 94 विद्यालयों में टीकाकरण सत्र आयोजित रहा। जहां संपूर्ण व्यवस्था के साथ बालक-बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़े उत्साह से आगे आकर वैक्सीन लगवाई तथा अन्य के लिए प्रेरित बनकर जागरूक संदेश भी दिया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिले में लगभग 13 हजार 737 बालक-बालिकाओं को वैक्सीन लगवाई गई। विद्यार्थी मयूर जांगिड़, रिदिमा रावत ने वैक्सीन लगवाकर अन्य को प्रेरित किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार