प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजनान्तर्गत कार्यक्रम संपन्न

बुरहानपुर -  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों से आज प्रदेश के 3.50 लाख नवीन आवासों की स्वीकृति एवं हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में वर्चुअल वीडियांे कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया वहीं बुरहानपुर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण तथा हितग्राहियों ने सहभागिता की कलेक्टर सिंह ने हितग्राहियों को बंधाई संदेश तथा स्वीकृति पत्र वितरित किये वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री का बधाई संदेश पत्र एवं स्वीकृति आदेश पत्र वितरित किये गये। जिला बुरहानपुर में पूर्ण हुए लगभग 15 हजार आवास के हितग्राहियों को बधाई संदेश पत्र एवं वर्ष 2020-21 के स्वीकृत प्रगतिरत 200 आवासों को स्वीकृति आदेश पत्रों को वितरण किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post