प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ग्राम जम्बूपानी के बूथ बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ता से बूथ विस्तार को लेकर संवाद किया

बुरहानपुर -  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस  ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष संगठन पर्व के तहत आयोजित बूथ विस्तारक योजना अंतर्गत आज बुरहानपुर विधानसभा के शाहपुर मण्डल के ग्राम जम्बूपानी के बूथ क्रमांक 296, 297 एवं 298 पर आयोजित बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ता बंधुओं से बूथ विस्तार को लेकर संवाद किया इस दौरान वरिष्ठ पूर्व सरपंच जगन्नाथ महाजन, नामदेव महाजन, शांतिलाल पाटील, ईश्वर महाजन, सहित बूथ विस्तारक, एप संचालक सहित बूथ क्रमांक 339 के अध्यक्ष प्रमोद महाजन के साथ ही बूथ पदाधिकारी व बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post