बुरहानपुर - भगवान राम की पदार्पित भूमि श्रीराम झरोखा मंदिर नागझिरी घाट स्थित धाम में बैतूल मुलताई से निकली माँ ताप्ती पद यात्रियों का भव्य आगमन व् स्वागत श्री राम झरोखा मंदिर धाम ट्रस्ट के ट्रस्टियो व् महंत प.पु.108 श्री नर्मदानन्दगिरीजी महाराज एवं ट्रस्टी हरिओम अग्रवाल ,महेंद्र जैन ,राजू खादिवाला ,भगवती प्रसाद लखोटिया एवं इस अवसर पर उपस्थित धर्मप्रेमी भीमसेन लधवे ,रविन्द्र मोरे ,बेला तारकस ,रूपचंद अग्रवाल ,गनपतदास चौधरी मनमोहनदास शाह,गजानन महाराज एवं अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमीयो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ माँ ताप्ती यात्रा का महंत 108 नर्मदानन्दगिरीजी महाराज ने माँ ताप्ती की पूजा अर्चना कर ध्वज की पूजा कर सभी यात्रियों की ट्रस्टी महेंद्र जैन व् अन्य महानुभवो की उपस्थिति में तिलक लगाकर आगमन किया इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था के सदस्यों की उपस्थिति के साथ साथ सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ माँ ताप्ती पद यात्रा के प्रमुख राजेश दीक्षित ,सुभाष कालबोर ,युधिस्ठिर शर्मा ,दिलीप नागपुरे ,आनंदराव कवडकर ने बताया की यह यात्रा ताप्ती के तट मुलताई से प्रारम्भ होकर ताप्ती के किनारे किनारे से होकर आज सूर्यपुत्री माँ ताप्ती के तट पर स्थित श्री रामझरोखा धाम मंदिर ट्रस्ट बुरहानपुर पहुची है आप लोगो का जो प्यार स्नेह और सम्मान हमे मिलता है इसे हम जिंदगीभर नही भुला सकते है दीक्षित ने बताया की कडकडाती ठण्ड में भी इस यात्रा में 50 से 75 वर्ष तक की उम्र के यात्रीयो ने भी अपने साहस का परिचय देते हुए प्रेरणादायी कार्य किया है ट्रस्ट के ट्रस्टी महेंद्र जैन ने बताया की यह यात्रा लगातार 15 वर्षो से ऐसे ही मुलताई से प्रारंभ होकर गुजरात स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम डुमस में समाप्त होती है आज इस यात्रा में लगभग 65 पैदल यात्रियों के जत्थे के साथ इसका आगमन एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर में हुआ है ट्रस्ट के ट्रस्टी प.पु.108 नर्मदानन्दगिरीजी महाराज एवं हरिओम अग्रवाल ने बताया की आज इस यात्रा में 65 यात्रियों का भव्य स्वागत , जलपान के साथ साथ भोजन प्रसादी के पश्च्यात सभी यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दोपहर शाम 4 बजे मंदिर से प्रस्थान करवाया प.पु. 108 नर्मदानन्दगिरीजी महाराज ने अपने उदबोधन में कहा की बहुत भाग्यशाली है आप लोग और पुनीत कार्य कर रहे की माँ ताप्ती की परिक्रमा कर आप सभी लोग अपने पाप कर्मो का नाश कर रहे है यहाँ के ट्रस्टियो का भी सौभाग्य है की हमे आप जैसे पुण्यशाली यात्रियों का स्वागत सम्मान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है इस अवसर को रविन्द्र मोरे ट्रस्टी महेंद्र जैन ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी महेंद्र जैन ने किया एवं आभार ट्रस्टी हरिओम अग्रवाल ने माना सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र
Tags
बुरहानपुर समाचार