इसके अलावा कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या देश में 3,42,95,407 हो गई है। वहीं आज 123 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,81,893 हो गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 1,45,68,89,306 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 1700 हुई
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के केंद्रशासित प्रदेशों को मिलाकर 23 राज्यों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैल चुका है। महाराष्ट्र राज्य ओमिक्रॉन के केसों में 510 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं देश का राजधानी दिल्ली 351 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात को राज्य राज्य पहुंच गया है।