बुरहानपुर जिले में 501 नागरिकों पर की गई चालानी कार्यवाही

बुरहानपुर/5 जनवरी, 2022/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बिना मास्क पहने मिलने वाले नागरिकों पर गठित टीमों द्वारा चालानी कार्यवाही सतत् रूप से की जा रही है।
अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत दिनांक 4 जनवरी, 2022 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 501 नागरिकों पर 50 हजार 60 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। इस प्रकार अभी तक कुल 1348 नागरिकों पर 1 लाख 34 हजार 660 रूपये की चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post