जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति” की बैठक संपन्न

बुरहानपुर/5 जनवरी, 2022/-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्टेªट कार्यालय सभाकक्ष में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की गहनता से समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी की प्रगति, जल जीवन मिशन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, स्वयं सहायता समूहो को बैंक द्वारा ऋण वितरण (सीसीएल), प्रंधानमंत्री स्वनिधी योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत अन्य निर्धारित बिन्दुओं पर बारी-बारी से समीक्षा की गई।
बैठक का शुभारंभ कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार बैठक के लिए निर्धारित एजेण्डेवार विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासकीय योजनाओं में किये गये कार्यो एवं प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्री ठा.सुरेन्द्र सिंह, नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति निर्मला जावरकर, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।  
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों में हुए भुगतान की राशि की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया है प्रगतिरत तथा शेष आवासों को शीघ्र ही पूर्ण किया जाये। जोेडे़ गये आवास प्लस में नवीन पंजीयन की जानकारी ली। बैठक में चर्चा के दौरान वनाधिकार पट्टों के पात्र हितग्राहियों को माह के अंतिम सप्ताह में वितरित करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जल जीवन मिशन अंतर्गत योजना की समीक्षा करते हुए इस बात पर सहमति बनी कि चयनित गांव में जाकर योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया जायेंगा। बैठक में अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी बात रखी गयी।
मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए परियोजना प्रबंधक सुश्री सरिता स्वामी को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह, बैंक सखी के लिए कार्यशाला की योजना तैयार कर आगामी कार्यवाही की जाये। मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने सड़कों की स्वीकृति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये। इसके साथ ही आयोजित बैठक में स्वयं सहायता समूहों की बैंक लिंकेंज, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत आंगनवाड़ी/शालाओं में नल से जल तथा विद्युत कनेक्शन की समीक्षा, टीकाकरण कार्य, विद्यार्थियों में पुस्तकों का वितरण तथा विभिन्न निर्माण कार्यो की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुमन कुमार पिल्लई से पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार बच्चों के विकास को महत्व देते हुए ऐसी आंगनवाड़ियों की योजना तैयार की जाये जिसे गोद लेकर पोषित किया जा सकें। बैठक में निर्देश दिये गये कि विभिन्न योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में प्राप्त किया जाये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी तथा कोरोना की तीसरी लहर के लिए जनप्रतिनिधियों सहित सभी से अनुरोध किया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हमें कोरोना की तीसरी लहर को रोकना है। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने उपस्थिजनों को कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव हेतु चलाये जा रहे कोविड-19 जागरूकता अभियान कोरोना वॉरियर्स की शपथ दिलाई

Post a Comment

Previous Post Next Post