बुरहानपुर कोरोना बुलेटिन (16.1.2022 -6pm)....जिले में आज मिले 25 कोरोना पॉजिटिव , किस क्षेत्र में कितने पॉज़िटिव.... देखिये रिपोर्ट

बुरहानपुर (16.1.2021- 6.00pm) -
बुरहानपुर जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. एक और कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की लापरवाही भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
शहरी क्षेत्रों के अलावा अब तो ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है।
आज 16 जनवरी शाम 6.00 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में कुल 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 17 पुरुष व 08 महिलाएं संक्रमित हैं। इन संक्रमितों में 70 वर्षीय बुज़ुर्ग  से लेकर 02 वर्षीय बालिका भी शामिल है।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।

संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -

जिला प्रशासन निरंतर लोगों से आव्हान कर रहा है कि  कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है। टीकाकरण के तहत 15 वर्ष से 18 तक की आयु वर्ग व प्रिकॉशन डोज़ लगाये जा रहे हैं।

मेडिकल सँसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाईन को टच करें 👈



Post a Comment

Previous Post Next Post