टीकाकरण अभियान को आज एक साल पूरा होने पर डाक टिकट जारी किया गया।

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान को आज यानी 16 जनवरी को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर कोविड-19 टीके पर एक डाक टिकट जारी किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि हमने टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा कर लिया है।

मंडाविया ने कहा कि दुनिया हमारे टीकाकरण अभियान को देख कर आश्चर्यचकित है; जिसमें 156 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के 93 फीसदी लोगों को टीके की पहली और 70 फीसदी लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post