बुरहानपुर (17.1.2021) -
बुरहानपुर जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. एक और कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की लापरवाही भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
शहरी क्षेत्रों के अलावा अब तो ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को हल्की सर्दी ज़ुकाम व गले में खराश होने पर उनकी पहले रेपिड एंटीजन जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन अभी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि सांसद इसके पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। फिलहाल वे घर पर ही क्वॉरंटीन है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद आगे कोरोना कंफर्म रिपोर्ट रहेगी।
सीएमएचओ डॉक्टर राजेश सिसोदिया भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
आज 17 जनवरी शाम 5.30 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में कुल 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 9 पुरुष व 05 महिलाएं संक्रमित हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
रिपोर्ट में जसोन्दी,बिजौरी,प्रतापपुरा,लोधी पूरा,राजपुरा,इतवारा,नाचनखेड़ा,cmho ऑफिस आदि क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -
जिला प्रशासन निरंतर लोगों से आव्हान कर रहा है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है।जिसके तहत अभी तक कुल 6219 नागरिकों पर 6 लाख 21 हजार 760 रूपये की चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।
टीकाकरण के तहत 15 वर्ष से 18 तक की आयु वर्ग व प्रिकॉशन डोज़ लगाये जा रहे हैं।
मेडिकल सँसार की खबरों से जुड़ने के लिए इस नीली लाईन को टच करें 👈