केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को कोविड के ओमीक्रॉन वेरियंट के प्रसार को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम करने को कहा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस के डेल्‍टा वैरियंट की तुलना में ओमी‍क्रॉन वैरिएंट तीन गुना तेजी से फैलता है। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे जिला या स्थानीय स्तर पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए तैयार रहें।


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव राजेश भूषण ने आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा कि कोविड संक्रमण का डेल्टा वैरियंट देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि स्थानीय और जिला स्तर पर अधिक दूरदर्शिता, आंकड़ों का विश्लेषण, शीघ्र निर्णय और सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

राज्यों को सलाह दी गई है कि कोविड-19 से प्रभावित आबादी और इसके भौगोलिक प्रसार के बारे में मिल रहे आंकड़ों की लगातार समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बुनियादी ढांचे, जनशक्ति और पृथकवास जोन को अधिसूचित करने की भी शीघ्र समीक्षा की जानी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post