बालों की मजबूती और पोषण हेतु इन बातों का रखें ध्यान
1- हफ्ते में दो बार लगाएं तेल
हफ्ते में दो बार सिर में तेल की मालिश करनी चाहिए। उपाय बेहद छोटा है, मगर इससे आपके बालों को जरूरी पोषण मिलेगा और बाल मजबूत होंगे।
2- मसालेदार चीजों से बचें
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मसालेदार, तला-बुना, जंक फूड्स और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते है। इनमें दूध, पनीर, नट्स और दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपके बालों के लिए अच्छा होता है।
3. नथुनों में डाले गाय का घी
गाय का घी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, सोने से पहले आप अपने नाथुनों में 2 बूंद घी डाल सकते हैं, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
4- आंवले का सेवन
आंवला आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रोजाना एक-दो आंवले खाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है।
5- अच्छी नींद लें
कहा जाता है कि आपकी नींद की गुणवत्ता जितनी बेहतर होगी, उतना ही आपके बालों के लिए अच्छा होगा। इसलिए कोशिश करें कि रात 10 बजे तक सो जाएं और 8 घंटे की अच्छी नींद लें।
6- बालों को गर्म पानी से न धोएं
बालों को गर्म पानी से कभी नहीं धोना चाहिए। इससे आपको बालों की नेचुरल चमक खो जाती है और वह बेजाइन हो जाते है।