बुरहानपुर/30 दिसम्बर, 2021/-पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल आज जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्थित नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन कर कार्यप्रणाली देखी।
जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय में बनाये गये बच्चों के उपचार हेतु गहन चिकित्सा इकाई (पी.आई.सी.यू.) कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड वार्ड का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कोविड वार्ड से संबंधित समुचित जानकारी से मंत्री श्री पटेल को अवगत कराया। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। इसी तारतम्य में आज जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल द्वारा जिला अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार
