देश में अब तक 143 करोड़ 83 लाख से अधिक टीके लगाए गए, देश में अब तक 961 मरीजों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में 143 करोड़ 83 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटों में 63 लाख 91 हजार से अधिक टीके लगाये गये। इसी दौरान सात हजार 486 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और स्‍वस्थ होने की दर 98 दशमलव तीन-आठ प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 13 हजार 154 नए कोविड मामले सामने आये। इस समय 82 हजार 402 रोगियों का इलाज चल रहा है। अब तक 67 करोड़ 64 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। 


इस बीच, केंद्र ने कहा है कि देश में अब तक कोविड वेरिएंट ओमीक्रॉन के कुल 961 मामले सामने आए हैं। इनमें से 320 मरीज पहले ही स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। दिल्ली से सबसे अधिक 263 मामले सामने आए, उसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात का स्थान रहा। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ओमीक्रॉन के मामले सामने आए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post