बुरहानपुर - दिल्ली में हुई जीएसटी कॉउन्सिल की मीटिंग में कपड़े पर 1 जनवरी 2022 से 5 फीसदी की जगह पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने का फैंसला वापस ले लिया गया है।
विगत दिनों भारत सरकार, कपड़े पर जीएसटी की रेट 5 % से 12% करने जा रही थी जिसका सभी व्यापारियों द्वारा विरोध करने के कारण आज जीएसटी की मीटिंग में आदरणीय वित्त मंत्री जी ने बढ़ाए जाने वाले प्रस्ताव को वापस ले लिया बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दामोदर तोदी और सचिव जम्बु कुमार पहाड़िया द्वारा बताया गया कि यह सूचना प्राप्त होने पर बुरहानपुर के साथ में संपूर्ण भारत वर्ष में कपड़े से संबंधित सभी व्यापारियों ने दीपावली के तरह खुशियां मनाई और हर्ष व्यक्त किया।
इस संबंध में खंडवा जिला के सांसद श्रीमान ज्ञानेश्वर जी पाटिल तथा बुरहानपुर के विधायक श्रीमान सुरेंद्र कुमार सिंह जी ठाकुर का भी हम सभी आभार व्यक्त करते हैं आपने भी हमारी इस समस्या को आगे गंभीरता के साथ पहुंचाया और इसको हल करने में पूरा सहयोग दिया एसोसिएशन के सदस्य कृष्ण कन्हैया मित्तल, गोपाल दरगङ, रविंद्र गुप्ता, सुरेश लखोटिया, आनंद सिंघानिया, सुरेश सोनी, भागचंद पहाड़िया, विष्णु मित्तल, वीरेंद्र जैन, राजेश जैन, सैयद फरीद भाई, सुनील मित्तल, राजेंद्र पुजारी, मेहुल जैन, बजरंग तापड़िया, प्रमोद गाड़ियां, रवि पोद्दार, जयप्रकाश लखोटिया, प्रदीप तोदी, सुनील मित्तल, पवन लाठ, रामेश्वर मंत्री अशोक सिंघानिया, मुकेश देवड़ा, विमल पाटनी, कमल लाठ तथा अनेक सदस्यों ने इस संबंध में भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार