बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के तत्वाधान में नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक स्थित चौथी मंज़िल, बायां उप-भवन, गाँधी चिकिस्ता महाविद्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2021 सांयकाल 03:30 बजे से 05:30 बजे तक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य हिन्दी भाषा को दैनिक कार्यशेली में प्रचिलित बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ॰ अमीर फैसल खान अनुसंधान अधिकारी प्रभारी नैदानिक अनुसंधान एकक भोपाल एवं बुरहानपुर द्वारा की गई।
डॉ॰ अफशाँ क़ैसर (हिन्दी अधिकारी भोपाल एवं संभागीय हिन्दी अधिकारी बुरहानपुर) द्वारा समस्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए हिन्दी राष्ट्रभाषा के महत्व को समझाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथी श्रीमती ज्योत्सना भार्गव, अध्यापिका, होली फैमिली कॉन्वेंट विद्यालय, भोपाल द्वारा हिन्दी भाषा के उदगम पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की डॉ॰ यासमीन फातिमा द्वारा करा गया। कार्यक्रम में भोपाल स्थित इकाई के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें सभी ने हिन्दी-कविता, मुहावरे एवं लेख प्रतियोगिता में भाग लिया। होलिफैमिली स्कूल के.जी 2 के छात्र आयु 6 वर्ष अव्यान भार्गव ने हिन्दी भाषा में कवितायेँ भी प्रस्तुत की।
कर्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितिय एवं तृतिय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार भी दिया गया।
डॉ॰ आमीर फैसल खान, अनुसंधान अधिकारी, प्रभारी, भोपाल एवं बुरहानपुर द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया और मुख्य अतिथि एवं समस्त कर्मचारियों का धन्यावद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार