पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा

बुरहानपुर (नि, प्र )आज पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में एक ज्ञापन पेंशनर्स की लम्बित मांगों को लेकर माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह जी विधायक बुरहानपुर को सौंपा गया जिसमें पेंशनर्स की मुख्य मांगे राहत राशि लम्बित चली आ रही ३१ प्रतिशत दी जावे, चिकित्सा भत्ता दिया जावे या आयुष्मान योजना का लाभ दिया जावे,पराना बकाया एरियर राशि छटा वेतनमान,एवं सातवें वेतनमान की बकाया राशि दी जावे, स्वास्थय बीमा योजना लागू की जाए  
    उक्त मांगों का ज्ञापन सौपकर निवेदन की गई कि वे इस ज्ञापन को शासन तक पहुंचाऐ ताकि हमारी मांगों पर विचार हो सके।
उक्त ज्ञापन सौंपते समय पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री अता उल्ला खान , सचिव श्री उमेश तिवारी, सह सचिव  श्रीमती मंगला दुबे, सह सचिव श्रीमती बेबी पाटीदार मैडम एवं श्री हीरालाल मेहरा  उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post