सेवासदन महाविद्यालय में योगा कार्यशाला आयोजित

बुरहानपुर - सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर में नई शिक्षा नीति में योग एवं ध्यान अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित होने पर योगा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में योग प्रशिक्षक के रूप में गायत्री परिवार के डाॅ. सचिन पाटिल उपस्थित थे। डाॅ. सचिन पाटिल द्वारा योग एवं ध्यान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया तथा योग से विद्यार्थी कैसे अपना जीवन संवार कर शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता रखी जा सकती है विद्यार्थियों को अवगत कराया। 

इस अवसर पर श्रीमती तारिका सिंह जी ने कहा कि योग विद्यार्थियों के लिए अतिआवश्यक  है एवं नवीन शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेष शासन भोपाल द्वारा पाठ्यक्रम में योग विषय को शामिल किया गया है। उन्होने यह भी बताया कि सेवासदन षिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. वीरेन्द्रसिंह जी ठाकुर के सद्प्रयासों से वर्ष 2014 में सेवासदन महाविद्यालय में निःशुल्क नियमित योग षिविर प्रारंभ किया गया था जो सतत जारी है उन्होने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि पाठ्यक्रम के अतिरिक्त योग एवं ध्यान विषय की अति महत्वपूर्ण बातों का व्यावहारिक लाभ भी विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।  इस अवसर सेवासदन शिक्षा समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, मैनेजर श्री मनीष पटेल, विधि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मोहन सोनी, महाविद्यालयीन स्टाॅफ एवं बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में आभार सेवासदन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनिल कापडिया ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post