कलेक्टर के निर्देशानुसार जैनाबाद गौशाला को कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को सौंपा गयाजिले में गायों को पालन-पोषण सहित दिया जा रहा है पूर्ण संरक्षण

बुरहानपुर/31 दिसम्बर, 2021/- जिले में गायों के पालन-पोषण एवं संरक्षण के लिए गौशालाएं संचालित है। जैनाबाद स्थित गौशाला के संचालन का प्रभार आज कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को सौंपा गया। अब यह गौशाला ग्राम संगठन के माध्यम से संचालित रहेगी। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार यह कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। विदित है कि पूर्व में जागृति स्वयं सहायता समूह द्वारा गौशाला में गायों के संरक्षण एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा था। जिसमें समूह की 12 महिलाएं गौशाला को संचालित कर रही थी। 
 प्राप्त जानकारी अनुसार गौशाला को व्यवस्थित एवं बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार पंचायत के माध्यम से आज जैनाबाद स्थित गौशाला कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को विधिवत रूप से सौंपी गयी। ग्राम संगठन में स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाएं जुड़ी है। जहां रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ अन्य कार्य भी संपादित किये जायेंगे। इनके द्वारा गौशाला की समस्त व्यवस्थाएं, गायों के लिए चारे, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। संचालित गौशाला में वर्तमान में लगभग 21 गायों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post