कोरोना के प्रमुख लक्षण क्या हैं ? किन लक्षणों से पता करें कि कोरोना था या सर्दी जुकाम ?

कोरोना के प्रमुख लक्षण -

दरअसल कोविड-19 के लक्षणों में बुखार आना, खांसी होना, स्वाद और गंध चले जाना पहले सबसे आम लक्षण थे. डेल्टा वैरिएंट के दौरान इसमें थोड़ा बदलाव हुआ था. डायरिया, सिर में सर्द और थकान और कमजोरी भी इसके नए लक्षणों में शामिल थे. अब ओमिक्रोन के लक्षणों में काफी बदलाव देखा गया है. अगर आपको गले में खराश, नाक बहना, थकान, शरीर में दर्द और हल्का बुखास महसूस हो रहा है तो ये ओमिक्रोन के लक्षण हैं. कुछ लोगों को डायरिया और नॉजिया की समस्या भी हो रही है.

इन लक्षणों से पता करें कि कोरोना था या सर्दी जुकाम

1- परिवार में सभी का बीमार होना- अगर आपकी फैमिली में किसी एक को सर्दी-जुकाम या बुखार की समस्या हुई, उसके बाद सभी सदस्यों को ये परेशानी हुई तो समझ लें आपको ओमिक्रोन का संक्रमण था.

2- पेट की समस्या- अगर आपको उल्टी, मितली और भूख न लगने जैसी समस्या हुई है तो ये ओमिक्रोन के लक्षण हैं सामान्य फ्लू या सर्दी में ऐसा नहीं होता है.

3- बालों का झड़ना- अगर आपको बीमारी के बाद बाल झड़ने की समस्या ज्यादा हो रही है तो आप ओमिक्रोन से संक्रमित हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है ओमिक्रोन के बाद ज्यादातर लोगों में समस्या देखी जा रही है.

4- आंख में इंफेक्शन- अगर आपको बीमारी के दौरान आंख में किसी तरह का संक्रमण हुआ है तो इसे ओमिक्रोन का लक्षण ही समझें. ओमिक्रोन के नए लक्षणों में ये शामिल है.

5- त्वचा पर एलर्जी- ओमिक्रोन के नए लक्षणों में स्किन इनफेक्शन भी शामिल है. अगर आपको हाथ पैरों पर लाल दाने या निशान हो रहे हैं या पैर की उंगलियों पर एक अजीब दाने हो रहे हैं तो इसका मतलब आप ओमिक्रोन से संक्रमित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post