कोविड-19 टीकाकरण कार्ययोजना 8 दिसम्बर, 2021 ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे एवं नगर निगम बुरहानपुर क्षेत्र में प्रातः 8 बजे से होगा टीकाकरण

बुरहानपुर/7 दिसम्बर, 2021/-कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना अनुसार जिले में टीकाकरण कार्य सतत् रूप से संचालित किया जा रहा है। आज जिले में टीकाकरण कार्ययोजना अनुसार 159 टीकाकरण केन्द्रों पर ऑनसाईट टीकाकरण कार्य किया जायेगा। कार्ययोजना अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे एवं नगर निगम बुरहानपुर क्षेत्र में प्रातः 8 बजे से कोविड टीकाकरण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। कलेकटर श्री सिंह ने क्षेत्रवार नियुक्त नोडल अधिकारी, टीकाकरण दल को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर टीकाकरण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये है। उन्होंने ड्यू सूची के अनुसार टीकाकरण टीमों को निर्देशित किया है कि संबंधित से संपर्क कर उन्हें टीकायुक्त कर पोर्टल पर एन्ट्री की कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें।
कार्ययोजना में टीकाकरण केन्द्र जिनमें शा.उ.मा.विधालय लालबाग, पुराना टी.बी.हॉस्पिटल, मातृ सेवासदन हॉस्पिटल, सावित्रीबाई फुले कन्या शाला बुरहानपुर सहित अन्य टीकाकरण केन्द्र शामिल है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन के द्वितीय डोज के नागरिकों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post