पंचायत आम निर्वाचन-2022 नाम निर्देशन हेतु लगने वाले शपथ पत्र के लिए निर्धारित स्टाम्प शुल्क

बुरहानपुर/7 दिसम्बर, 2021/- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021-22 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसी अनुक्रम में बुरहानपुर जिले के खकनार विकासखण्ड हेतु द्वितीय चरण में तथा बुरहानपुर विकासखण्ड में तृतीय चरण में निर्वाचन संपन्न होना है। 
 जिला कोषालय अधिकारी श्री वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खकनार विकासखण्ड की 90 ग्राम पंचायतें तथा बुरहानपुर विकासखण्ड की 77 ग्राम पंचायतें इस प्रकार कुल 167 ग्राम पंचायते है। ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंचों के नाम निर्देशन हेतु लगने वाले शपथ पत्रों में निर्धारित स्टाम्प शुल्क की राशि प्रति स्टाम्प रूपये 50/- की दर वाले स्टाम्प जिला कोषालय बुरहानपुर में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी उक्त भौतिक स्टाम्प, स्थानीय स्तर के लायसेंसधारी मुद्रांक विक्रेताओं से निर्धारित राशि का भुगतान कर उक्त मुद्रांक क्रय कर सकते है। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत सदस्यों हेतु नाम निर्देशन की प्रक्रिया ऑनलाईन होने से नाम निर्देशन के समय स्टाम्प शुल्क का भुगतान सीधे ऑनलाईन पद्धति से किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post