जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गये

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिले में कल रात सुरक्षा बलों के साथ अलग अलग मुठभेडों में छह आंतकवादी मारे गये।

पुलिस ने बताया कि कल शाम कुलगाम जिले के मिरहामा में तलाश अभियान के दौरान छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो स्‍थानीय और एक पाकिस्‍तानी आंतकवादी मारा गया। ये तीनों आंतकवादी, आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद के हैं। 

अनंतनाग जिले के नौगाम में हुई दूसरी मुठभेड में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद के तीन आंतकवादी मारे गये। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

कश्‍मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस अभियान को सुरक्षाबलों की बडी कामयाबी बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post