जिला पुरातत्व , पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् बुरहानपुर ( DATCC ) द्वारा 16 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाडा , कल राम झरोखा मंदिर से होगी शुरुआत

बुरहानपुर -  जिला पुरातत्व , पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् बुरहानपुर ( DATCC ) के द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के सहयोग से दिनांक 16 सितम्बर 2021 से दिनांक 30 सितम्बर 2021 तक जिले के समस्त पर्यटन स्थलों पर " स्वच्छता पखवाडे " का आयोजन किया जा रहा है । 

जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में " स्वच्छता पखवाडे " का प्रारंभ दिनांक 16 सितम्बर 2021 समय ... 8 : 3 ... से " श्री राम शरोखा मंदिर , नागभिरी घाट बुरहानपुर " से प्रारंभ किया जावेगा तथा जिसका समापन दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी जी के अस्थिविर्सजन स्थल सतियारा घाट बुरहानपुर " पर किया जावेगा । 

जिसमें जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं डीएटीसीसी के सदस्य उपस्थिति रहेंगे । 
" स्वच्छता पखवाडे " का आयोजन निम्न तिथीवार व निम्नानुसार विभाग ( मय अधिकारी / कर्मचारी के माध्यम से पर्यटन / पुरातत्व स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post