बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के तत्वाधान में नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक (यूनानी) बुरहानपुर एवं भोपाल द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2021 को दोपहर 03:30 बजे से हिंदी दिवस मनाने हेतु वेबिनार का आयोजन किया गया।
संस्था के प्रभारी नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक (यूनानी) बुरहानपुर एवं भोपाल डॉ॰ अमीर फैसल खान द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।
डॉ॰ अफ्शां क़ैसर हिन्दी अधिकारी भोपाल एवं संभागीय हिन्दी अधिकारी बुरहानपुर द्वारा समस्त कर्मचारियों को (शपथ ग्रहण) राजभाषा-प्रतिज्ञा दिलाई गई और हिन्दी राष्ट्रभाषा के महत्व को समझाया एवं स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथी श्रीमती ज्योत्सना भार्गव, अध्यापिका, होली फैमिली कॉन्वेंट विद्यालय, भोपाल की हिन्दी विषय स्नातक एवं स्नातकोत्तर हिन्दी राष्ट्रभाषा और हिन्दी दिवस के महत्व एवं इतिहास पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में होली फैमिली विद्यालय भोपाल की कक्षा 3 के छात्र मुक़ीत अब्दुल्ला नें हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर हिन्दी में कविता प्रस्तुती की।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की डॉ॰ यासमीन फातिमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भोपाल एवं बुरहानपुर के समस्त अधिकारों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया । जिसमें कर्मचारियों द्वारा हिन्दी के महत्व, कविता, दोहे, मुहावरे, गीत एवं हिन्दी की महत्ता के बारे में रोचक प्रस्तुति दी।
डॉ॰ आमीर फैसल खान, अनुसंधान अधिकारी, प्रभारी, भोपाल एवं बुरहानपुर द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया और मुख्य अतिथि एवं समस्त कर्मचारियों का धन्यावद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार