डॉ.कवीश्वर के साथ हुई 6 लाख रुपए की साइबर ठगी, लालबाग थाने में मामला दर्ज ,पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

बुरहानपुर - बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले नाक कान गले के विशेषज्ञ डॉ पीजी कवीश्वर के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है।
लगभग ₹6 लाख की साइबर ठगी की गई है ।

डॉक्टर पीजी कवीश्वर ने बताया कि उन्हें एक फोन आया था उसमें उनसे ओटीपी नंबर मांगा जा रहा था जिसके बाद उन्होंने महत्वपूर्ण कॉल समझकर उसे अपना ओटीपी नंबर दे दिया जिसके बाद फ्रॉड ने उनके खाते से पैसों का ट्रांजैक्शन चालू कर दिया , इसके बाद फ्रॉड व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आपका और भी कोई बैंक में खाता है , डॉक्टर द्वारा जानकारी देने के बाद फ्रॉड व्यक्ति  ने उन खातों से भी पैसे निकाल लिए लगभग ₹600000 की साइबर ठगी की गई है जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा इसकी शिकायत लालबाग थाने में की गई है।

शिकायत मिलने के बाद तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोड़ा ने राशि के ट्रांजैक्शन को रुकवा दिया और भी लेकिन इसमें पुलिस को पूरी तरह कामयाबी नहीं मिली कुछ भी पैसे रोक पाए हैं घटना के बाद पीड़ित डॉ पीजी कमिश्नर और जिला पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वह साइबर फ्रॉड से बचें और मोबाइल पर किसी तरह की जानकारी मांगने वालों को जानकारी ना दें ।


Post a Comment

Previous Post Next Post