लोकसभा उप निर्वाचन-2021शासकीय विश्राम गृह/विश्राम भवनों/गेस्ट हाउस हेतु आरक्षण संबंधी निर्देश

बुरहानपुर/29 सितम्बर, 2021/-लोकसभा उप निर्वाचन-2021 दिनांक 30 अक्टूबर, 2021 को संपन्न होना है। अतः आज दिनांक से निर्वाचन के परिणाम घोषित होने की अवधि तक विश्राम गृह/विश्राम भवनों/गेस्ट हाउस के आरक्षण हेतु बुरहानपुर जिले में निम्न व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। जिले में स्थित समस्त विश्राम गृह/विश्राम भवनों/गेस्ट हाउस के आरक्षण की उक्त व्यवस्था के अंतर्गत निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने तक प्रत्येक विश्राम गृह/विश्राम भवनों/गेस्ट हाउस के कक्षों का आरक्षण निम्नानुसार अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर, मुख्यालय बुरहानपुर के समस्त विश्राम गृह/विश्राम भवनों/गेस्ट हाउस तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर तहसील खकनार, नेपानगर समस्त विश्राम गृह/विश्राम भवनों/गेस्ट हाउस इन अधिकारियों के कार्यालय में आरक्षण में प्राथमिकता तय करने हेतु पंजी भी संधारित की जायेंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि निर्वाचन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित राजनैतिक गतिविधियां शासकीय विश्राम गृह/विश्राम भवन/गेस्ट हाउस पर न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post