बिजली दरों में वृद्धि और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल

बुरहानपुर - कांग्रेश प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस के द्वारा बिजली दरों में वृद्धि और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर प्रदेश के साथ ही बुरहानपुर (Burhanpur) में भी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर संभाग विद्युत कार्यालय शनवारा पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की बिजली दरों में मनमानी वृद्धि और बढ़े हुए बिलों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश की शिवराज सरकार बिजली दरों की वृद्धि को वापस लें तथा लॉकडाउन (Lockdown) समय के बिजली बिल माफ करें गरीब बिजली उपभोक्ताओं से कमलनाथ सरकार के 100 यूनिट 100 रुपए के फार्मूले के आधार पर बिल वसूल करें जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जिन गरीब लोगों के बिल अधिक आए हैं उनके बिल कम करें तथा बिल नहीं भर पाने के चलते किसी गरीब का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाए इसको लेकर कांग्रेस सड़क पर आकर भारी विरोध करेगी.
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकराम अंसारी ग्रामीण जिला अध्यक्ष किशोर महाजन युवा नेता एवं प्रवक्ता अजय उदासीन अधिवक्ता उबेद शेख के साथ ही अन्य कांग्रेसी नेता पूर्व पार्षद और गरीब विद्युत उपभोक्ता शामिल हुए धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने बिजली कंपनी और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी गई के बिजली बिल नहीं भरने पर किसी गरीब का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाए भाजपा सरकार की नीति और नीति के विरोध के साथ बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल (Petrol) रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर भी कांग्रेस निरंतर विरोध कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post