बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में मानसून की लुका छुपी ज़ारी है, किसान मौसम की बेरुखी के बावजूद किसी तरह खरीफ सीजन की फसलें लेने का प्रयास कर रहे हैं। गत दिवस हल्की बारिश होने के बाद किसानों ने फसलों में यूरिया छिड़काव सहित कीट प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है।
इस समय किसानों के लिए सबसे जरूरी यूरिया की कमी दूर करने के लिए कृषि विभाग ने पहले से प्रबंध किया था जिसके चलते शुक्रवार को जिले में 515 टन यूरिया की दूसरी खेप पहुंच गई है।
एक-दो दिन से सहकारी समितियों में यूरिया का स्टाक खत्म होने और किसानों के वापस लौटने की सूचनाएं मिल रही थीं जिसके चलते गोदामों में यूरिया पहुंचते ही इसे समितियों व अन्य व्यापारियों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार