बुरहानपुर - चांदनी-बोरसल मार्ग पर 27 जुलाई 2021 को रात करीब 12 बजे बुरहानपुर-नेपानगर रास्ते पर ग्राम चांदनी के पास करीब 6-7 बदमाशों ने दो कार सवार परिवारों का रास्ता रोककर लूट की वारदात की थी। बदमाशों ने लगभग 36 हजार रूपये नकदी, एक एंड्राइड मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र व बाली, चांदी की पायजेब व अंगूठी तथा एक बाइक सवार युवक से 5 हजार नकदी, ओप्पो कंपनी का मोबाइल छीन लिए थे।
बदमाशों में एक बदमाश का कद लगभग 6 फ़ीट उम्र करीबन 35-40 वर्ष की है। शेष बदमाशों की उम्र भी लगभग 25-30 वर्ष जो साधारण कद काठी के होकर पेंट-शर्ट पहने हुए थे तथा उनके मुंह पर रुमाल बंधे हुए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नेपानगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 395 के तहत केस दर्ज किया गया था।
खरगोन। खंडवा रोड पर ग्राम मेहरजा के पास दो बाइक भिड़ंत हो गई। खेड़ीखानपूरा निवासी बबलू घायल हो गया।