बुरहानपुर - जिले में आज अन्न उत्सव कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसके साथ ही यह कार्यक्रम जिले की समस्त 231 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल भी उपस्थिति थे। जहां प्रभारी मंत्री ने हितग्राहियों को राशन के थैले प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खाद्य सुरक्षा से लाभान्वित हितग्राही श्री शर्मा से किया सीधा संवाद-
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा कॉलोनी निवासी श्री राजेंद्र शर्मा से संवाद किया। उन्होंने हितग्राही श्री शर्मा से पूछा की आप क्या कार्य करते है, आपके परिवार में कितने सदस्य है, घर में कमाने वाले कितने सदस्य है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आपको किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा है या नही।
हितग्राही द्वारा संवाद में बताया गया कि मैं ऑटो चालक हूँ, मेरे परिवार मंे पत्नी और 2 बच्चे है। मेरा एक बेटा पेट्रोल पंप पर कार्य करता है, एक पढाई कर रहा है, मुझे प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत कोरोनाकाल में भी राशि प्राप्त हुई है। हितग्राही ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऑटो खरीदने के लिए लोन लिया था, जो मैंने कोरोनाकाल के पहले चुकता भी कर दिया है। अब मैं कर्ज से मुक्त हूँ।
बेटे की पढ़ाई के लिये किया प्रोत्साहित, दी शुभकामनाएं-
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि नागरिकों के जीवन में कोई परेशानी ना आये। यदि विपत्ति आ भी जाती है तो मिलकर नागरिकों की पूरी मदद करें। आपदा के खिलाफ हम सभी मिलकर लडे़। उन्होंने कहा कि आपके बेटे ने 12 वीं कक्षा उतीर्ण कर ली है और बेटे को अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलें और वह तरक्की करें। मेरी ओर से आपको शुभकामनाएं।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर श्री अनिल भोंसले, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे, श्री ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला अधिकारीगण एवं हितग्राहीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार