मस्तिष्क में कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने पर जो गांठ बन जाती है उसे ही ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। इसमें मस्तिष्क के खास हिस्से में कोशिकाओं का गुच्छा बन जाता है। यह कई बार कैंसर की गांठ में तब्दील हो जाता है, इसलिए ब्रेन ट्यूमर को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
भारत में, हर साल ब्रेन ट्यूमर के लगभग 28,000 नए मामले दर्ज किए जाते हैं। इस घातक कैंसर के हर साल लगभग 24000 लोगों की मौत होती है।
कई मरीजों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण बहुत पहले से नजर आने लगते हैं जबकि कुछ केसेज में ऐसे लक्षण किसी दूसरी बीमारी के कारण भी हो सकते हैं। आईये जानते हैं -
बार-बार सिरदर्द
आमतौर पर यही माना जाता है कि सिरदर्द ट्यूमर का शुरुआती संकेत होता है. मगर असल में सिरदर्द किसी बड़े ट्यूमर के दौरान होता है. यह ट्यूमर की शुरुआती स्टेज में नहीं होता है।
चलने में अचानक झटका लगना
किसी भी तरह के ट्यूमर में यह शुरुआती लक्षण होता है. दिमाग में मौजूद ट्यूमर की वजह से न्यूरॉन्स अनियंत्रित हो जाते हैं. इस वजह से व्यक्ति का मूवमेंट असामान्य हो सकता है. इस स्थिति में पूरे शरीर के साथ ही किसी एक अंग में भी झटके महसूस हो सकते हैं।
बोलने में परेशानी
दिमाग में शरीर के हर अंग को जोड़ती हुई कोशिकाएं मौजूद होती हैं इसलिए ट्यूमर की कोशिकाएं जिस भी कोशिका के आसपास से गुजरती हैं वो प्रभावित होती है। ऐसे ही जब ये कोशिकाएं टैंपोरल लोब में प्रवेश करती हैं तो व्यक्ति को बोलने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में आवाज चली जाने के साथ-साथ व्यक्ति का मुंह एक तरफ को अकड़ने लगता है।
अचानक बैलेंस बिगड़ जाना
यदि आप चाभी ठीक से नहीं उठा पा रहे. सीढ़ियों पर ठीक से चल नहीं पा रहे. आपका बैलेंस बिगड़ रहा है. यह तमाम बातें खतरे का सूचक है. बोलना, निगलना या चेहरे के भावों को कंट्रोल न कर पाना भी इसी का हिस्सा है।
किसी अंग में झंनाहट या सुन्न पड़ना
यदि आपके शरीर का कोई अंग या चेहरा सुन्न पड़ रहा है या आपको कुछ महसूस नहीं हो रहा है, तो इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. जब ट्यूमर ब्रेन स्टेम (हिस्सा जो दिमाग को रीढ़ की हड्डी से जोड़ता है) में होता है, तब यह समस्या होती है।
मेमोरी कमजोर होना
ट्यूमर की वजह से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व में बदलाव आ जाता है. जिन लोगों को ट्यूमर हो जाता है वो चीजें भूलने लगते हैं, कन्फ्यूज रहने लगते हैं. उन्हें छोटी-सी बात भी परेशान कर देती है।
सुनने में समस्या होना
ब्रेन ट्यूमर जब व्यक्ति के टैंपोरल लोब में पहुंच जाता है तो इससे सिर्फ बोलने की क्षमता नहीं प्रभावित होती, बल्कि इससे व्यक्ति को सुनने में भी परेशानी होने लगती है। कई बार तो ऐसा महसूस होता है जैसे कान का पर्दा फट गया हो।
उल्टी जैसा लगना
यदि आपको पेट खराब होने और उल्टी आने जैसी फीलिंग आ रही है तो यह भी चिंता की बात हो सकती है. खासतौर पर तब जब यह लगातार हो रहा हो. इसकी कोई वजह भी समझ नहीं आ रही हो, तो फिर बात चिंता की है।
आंखों में धुंधलापन आना
धुंधला दिखना, डबल दिखना या रोशनी चले जाना आदि भी ट्यूमर के ही लक्षण हैं. आपको कुछ तैरते निशान या चिन्ह भी नजर आ सकते हैं।
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें 👈
Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।