पूर्व निगम अध्यक्ष के पुश्तैनी मकान की दीवार अचानक गिरी , एक युवक घायल - जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार

बुरहानपुर - प्रतापपुरा में आज सुबह तड़के 9:30 बजे पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला के भतीजे राजेंद्र तारवाला के लगभग 100 साल पुराने मकान की दीवार अचानक गिर पड़ी जिसमें नया मोहल्ला निवासी युवक अज्जू घायल हो गया, युवक गंभीर रूप से घायल है उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

सूचना मिलने के बाद पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, नगर निगम अधिकारी गोपाल महाजन, अनिल गंगराड़े, प्रभारी कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे, संजय तिवारी, उमर आरिफ शहीद नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 

जिस मकान की दीवार गिरी है वहां दो परिवार जिसमें नवीन मधुकर और किरण गोविंदा निवास करते हैं उन्हें तुरंत मकान खाली करने के निर्देश दिए गए ।

प्रभारी कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे ने कहा कि नगर निगम ने शहर के 85 मकानों को चिन्हित किया है जो पूरी तरह जर्जर की श्रेणी में है उनमें से तीन मकानों को धराशाई कर दिया गया है बाकी कार्यवाही शेष है।

Post a Comment

Previous Post Next Post