गणेशोत्सव की अनुमति नहीं मिली तो भगवान के लिए तोड़ देंगे नियम- कांग्रेस जिलाध्यक्ष की प्रशासन को चेतावनी, जयकारों से गूंजा कलेक्टोरेट परिसर,सनातन धर्म के अनुयायियों ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर - मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर भगवान श्री गणेश के जयकारों से गूंज उठा। जयकारे सुनकर परिसर में मौजूद अफसर, कर्मचारी हैरत में पड़ गए। 
दरअसल हुआ ये की कुछ ही दिनों में गणेश उत्सव की शुरुआत होने वाली है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से गणेश उत्सव मनाने के सम्बन्ध में अनुमति नहीं मिली है। दूसरी ओर जिले के सनातन धर्म प्रेमी गणेश उत्सव मनाने के लिए अनुमति की मांग कर रहे हैं। 

मंगलवार को अनुमति की मांग लेकर भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी कलेक्टोरेट पहुंचे , उन्होंने गणेश उत्सव के लिए अनुमति मांगी और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने खुली चेतावनी दी कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता हैं तो भगवान के लिए सारे नियम तोड़ देंगे।
गणेश उत्सव के लिए अनुमति दिए जाने के पीछे शहरवासियों का तुक है कि जिला अब कोरोना मुक्त हो चुका है। एक भी पॉजिटिव मरीज जिले में नहीं हैं। इसलिए अनुमति दी जानी चाहिये। 

धर्म प्रेमियों का मानना है कि हाट बाजार, विवाह, राजनीतिक दलों को बैठक, रैलियो की अनुमति दी जा सकती है तो गणेश उत्सव की क्यों नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post