भोपाल - प्रदेश में कोरोना के मामलों में निरंतर कमी देखने को मिल रही है, यह अच्छे संकेत हैं। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है वहीं, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है , ऐसे में आने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।
प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के अंदेशे को देखते हुए आज गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने यह 20 अगस्त तक के आदेश जारी कर दिए, इसके चलते पाबंदियां पहले की तरह ही प्रभावशील रहेंगी।
पूर्व में ज़ारी प्रतिबंधित आदेश की अवधी 10 अगस्त तक थी , जिसे अब 20 अगस्त तक कर दिया गया है।
Tags
प्रदेश समाचार
