बुरहानपुर - खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर पूरे देश में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर फ्रीडम रन का आयोजन ऐतिहासिक स्थानों पर किया गया है।
इसी तारतम्य में बुरहानपुर के ग्राम धामनगांव में फ्रीडम रन के आयोजन में मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सम्मिलित होकर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्र गान का गायन कर प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं खेल सामाग्री का वितरण किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार