बुरहानपुर (नि प्र ) श्री सिद्धार्थ गनाई निवासी मुम्बई महाराष्ट्र दिनांक २० जुलाई २०२१ से पैदल यात्रा पर रायगढ़ से हिमालय तक एक मिशन ले कर एक झाड़ इन्सानियत के नाम और एक कदम परिवर्तन की ओर यह नारा लेकर जगह जगह गांव गांव शहर शहर इन्सानियत और मानवता का संदेश पहूचा रहे हैं।
आज श्री सिध्दार्थ जी की पैदल यात्रा बुरहानपुर पर आगमन पर उन का स्वागत म प्र मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी जिला ईकाई बुरहानपुर द्वारा हमीद काजी जी के पेट्रोल पंप बहादरपुर रोड बुरहानपुर पर किया गया।
श्री सिध्दार्थ जी के द्वारा एक पौधा भी लगाया गया और इन्सानियत के सन्देश का वाचन किया गया ।
इस अवसर पर मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी जिला बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री है जुजर अली चीफ सेक्रेटरी श्री अता उल्ला खान पूर्व विधायक श्री रविन्द्र महाजन युव नेता श्री नूर काजी जी, विनोद मोरे जी ,शाऊर आशना, इदरीस वकील साहब, मसूद रियाज आलम ,अली तनवीर अली, अकील अली इत्यादि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार