बुरहानपुर - बुरहानपुर में आये दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबरे आती रहती हैं , आज इंदौर इच्छापुर हाईवे पर दोपहर करीब 4:00 बजे एक बाइक सवार व्यक्ति कंटेनर के बीच चपेट में आ गया जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल व्यक्ति का कमर से निचला हिस्सा कंटेनर में फंस गया जिससे उसे गंभीर चोट व बड़ी मात्रा में खून बह गया है।
युवक के कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह कंटेनर के पहियों में कुचला गया मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।
कई लोगों ने घायल युवक को सम्भालते हुए हिम्मत बांधी, कुछ समय बाद युवक को एक निजी वाहन से बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में भेजा गया।
घटना को देख राहगीर जगह पर जमा हो गए देखते ही देखते लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया , मौके पर एंबुलेंस ना आने के कारण युवक को एपै से तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया खबर लिखे जाने तक युवक की हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई थी।
जिसका बच पाना मुश्किल दिख रहा था।
Tags
बुरहानपुर समाचार