भोपाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, बता दें कि जहां बीते दिनों मध्यप्रदेश में कोई विशेष सिस्टम एक्टिव नहीं होने की वजह से तेज बारिश का दौर समाप्त हो गया था, लेकिन फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ है, इस बीच आज मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश होने की संभावना
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मौसम के मिजाज फिर बदल गए हैं, पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग ने रीवा, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में बारिश की संभावना जताई है, वहीं कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार