गुरू गोरखनाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा मंदिर में लगाया छप्पन भोग,मंदिर में की विशेष साज सज्जा,बड़ी संख्या में भक्तों ने पाई पंगत प्रसादी

बुरहानपुर - 28 अगस्त 2021,
शहर के शिकारपुरा स्थित गुरू गोरखनाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा चमत्कारी मंदिर पर शुक्रवार को गोगा पंचमी के पावन पर्व पर छप्पन भोग, महाप्रसादी, महाआरती का आयोजन किया गया। 
किशोर भगत कछवाये ने गुरू गोरखनाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी की पूजा अर्चना कर आरती की तथा श्री जाहरवीर गोगा जी के निशान की सभी भक्तों ने महाआरती कर इसका लाभ उठाया। 
महाआरती के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने पंगत प्रसादी पाई, महाप्रसादी वितरण का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।छप्पन भोग की झांकी सजाने का लाभ कछवाये परिवार ने लिया। 

रूपेश कछवाये ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण माह की गुरू पूर्णिमा को श्री जाहरवीर गोगा जी के निशान की स्थापना की। निशान की सवा महिने सेवा एवं पूजा अर्चना करते हैं। 
निशान स्थापना की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी से चलती आ रही है। इसको निरंतर निभाते आ रहे है और भविष्य में भी निभायेंगे। 
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दीक्षित, सुखलाल उस्ताद कछवाये, किशोर संगेले, संग्राम गोहर, रमेश कछवाये, सुरेश कछवाये, नरेश कछवाये, राजु गोडियाले, भारत उस्ताद पारोचे, अनिल पारोचे, कन्हैया संगेले, अजय उज्जैनवाल, नितिन डुलगुज, अजय जंगाले, लखन जंगाले, कमल बोयत आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post