विरोध का अनोखा तरीका -बस स्टैंड क्षेत्र में फैली गंदगी के विरोध में सदबुद्धि हेतु भाऊ फांऊडेशन द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित

बुरहानपुर (नि•प्र•)  आज रविवार दिनाँक 8 अगस्त को स्थानीय बस स्टैंड बुरहानपुर पर भाऊ फांऊडेशन व्दारा ढोल मंजीरे बजाते हुए एवं भजन गाते हुए गंदगी के विरोध में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। 

इस संबंध मे अधिक जानकारी देते हुए भाऊ फांऊडेशन जिला अध्यक्ष राजेश भगत ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र के बने मुत्रालय की गंदगी रोड पर बह रही है जिससे यात्रीयो को और यहा से गुजरने वाले राहगीरो और मंदिर मे जाने वाले दर्शनार्थीयो को भुगतना पड़ रही है। गंदगी के साथ बीमारियां भी उनके घरो तक अनजाने मे पहुच रही है और चपेट मे ल् रही है, हाल ही मे हम कोरोना जैसी गंभीर महामारी से हम उभर रहे है ऐसे मे इस तरह की लापरवाही जान लेवा हो सकती है। 

इसलिए हमारी संस्था व्दारा किसी को या स्थानीय प्रशासन को दोषारोपण करने की बजाए ईश्वर से फैल रही गंदगी से किसी प्राणीमात्र को बिमारी या किसी प्रकार का नुकसान ना हो ऐसी प्रार्थना की गई।  
उक्त प्रार्थना सभा मे जय कुमार गंगराडे, विजय राठौर, संजय चौधरी, अमोल राठौर, मनोज लक्कडवाला, प्रल्हाद इंगले, अजय राठौर अनिल शाह, नीलेश जैन, गौरव चौहान और साथी शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post