बुरहानपुर (नी.प.) अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं मारवाड़ी युवा मंच शाखा बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान मेंवृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रचार मंत्री राम कुमार अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण एवं ऑक्सीजन की कमी ना हो उसके अंतर्गत लालबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित आचार्य तुलसी उद्यान में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम स्टेशन प्रबंधक श्री विनय जी मेहता की अध्यक्षता में नीम, आंवला, अशोका, चमेली, मोगरा, आम एवं विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए।
कार्यक्रम में स्टेशन के एस एस सी विभाग के श्रीवास्तव जी एवं टी सी शकील अहमद ,स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम जी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष एवं उनके साथी गण मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुनील मुद्रा तथा मंच के सभी पूर्व अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष राजकरण बोथरा एवं मंच के सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम में विशाल सेठिया प्रमोद जी भंडारी का विशेष सहयोग रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार