बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में दिनांक 14 अगस्त के टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के सभी नागरिकों को टीका लगाने हेतु शिविर आयोजित किए गए हैं।
जिले में कल के टीकाकरण हेतु 91 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं जहाँ 7700 कोविशिल्ड और 3300 कॉवेक्सीन के टीके लगाये जायेंगे। इस प्रकार कुल 11000 वैक्सीन की व्यवस्था की गयी है।
कोवैक्सीन केवल द्वितीय डोज हेतु उपयोग की जायेगी , व कोविशिल्ड प्रथम व द्वितीय दौनों उपयोग में लायी जाएगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार