भोपाल - मध्यप्रदेश के मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों सहित प्रदेश के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज गई, जबकि शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
बुरहानपुर जिले में अब तक हुई वर्षा की जानकारी -
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून, 2021 से अब तक औसत वर्षा 316.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। विदित हो कि जिले में अब तक हुई वर्षा जिसमें गत दिवस में हुई वास्तविक वर्षा, बुरहानपुर में 7.4 मिमी, नेपानगर में 10.0 मि.मी. तथा खकनार में 2.0 मि.मी. रिकार्ड की गई है तथा औसत वर्षा 6.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
Tags
बुरहानपुर समाचार