जिले में वर्षा की कामना से समाजजनों ने की भगवान श्री झूलेलाल की 108 दीपों से महाआरती,आयो लाल झूलेलाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर।


खंडवा। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में समाजजनों की मौजूदगी में श्री झूलेलाल समर्थ पैनल द्वारा कोविंड 19 गाइड लाइन के नियमों का पालन करते हुए 108 दीपों से महाआरती संपन्न हुई। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल द्वारा आयोजित महाआरती के दौरान आयोलाल झूलेलाल बेडा ही पार आदि गगनचुंबी जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर अख्खा एवं पल्लव के दौरान समाजजनों द्वारा जिलें में शीघ्र ही अच्छी वर्षा की कामना की गई। 

यह जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महाआरती के पूर्व अख्खा जल देवता का पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के प्रदीप कोटवानी, हरीश आसवानी, कमलेश हिरानी, ,श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के जयराम खेमानी, दयाराम नेभनानी, अशोक मंगवानी, आदि ने भगवान श्री झूलेलाल के अनेक सुंदर संगीतमय गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियांं दी। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुजन जमकर झूमे। माता बहनों एवं बच्चोंं के साथ ही गणमान्य समाजजनों की उपस्थिति में वरुणावतार भगवान श्री झूलेलाल जी की 108 दीपों से महाआरती की गई श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के रजत मंगवानी नेे कहा समाजजनों द्वारा पल्लव एवं अरदास केेेे दौरान जिले भर में अच्छी वर्षा एवं हरियाली खुशहाली की कामना के साथ महाआरती की गई। महाआरती पश्चात भगवानश्री को भोग लगाया जाकर उपस्थित श्रद्धालु जनों को पवित्र जल के छींटे "संत करण कुल जा कल्याण झूलेलाल जो छंडो लगाए" गीत के मध्य छिड़काव किया गया। महाआरती के दौरान मनोहरलाल सबनानी, मोहन दीवान, रमेश काकू, अनिल सबनानी, निर्मल मंगवानी, साधु चावला, रोहित आर्तवानी, राहुल गेलानी, बृजलाल मंगवानी, किशोर मंगवानी, दीपू हिंगोरानी, हितेश लालवानी, आशीष राजानी, कैलाश गोस्वामी, भरत चंदवानी, अश्विन बसंतानी, धर्म उघलानी, नरेश लालवानी, ईश्वर जेठवानी, पार्षद विक्रम सहजवानी,अजय मंगवानी, रोहित वाधवानी आदि सहित समाजजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post