उज्जैन - उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर परिसर (Mahakaleshwar Temple Complex) में विस्तारीकरण के लिए खुदाई का काम चल रहा है. खुदाई के दौरान मंगलवार को एक विशाल शिवलिंग और भगवान विष्णु की मूर्ति (Huge Shivling and Lord Vishnu Statue) मिली है. शिवलिंग को सबसे पहले मजदूरों ने देखा फिर इसकी जानकारी मंदिर समिति को की गई. मंदिर समिति द्वारा पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया।
बुधवार की सुबह पुरातत्व विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि जलाधारी शिवलिंग 9वीं से 10वीं शताब्दी के समय का है और भगवान विष्णु की मूर्ति भी 10वीं शताब्दी की है.
Tags
प्रदेश समाचार