किस दर्द में करें गर्म पानी की सिकाई और किस दर्द में करें ठंडी बर्फ़ से सिकाई

1.जोड़ों में दर्द या सूजन : बर्फ की सिकाई

आपके शरीर के किसी जोड़ में दर्द हो जैसे कि घुटने में, पैरों में और साथ में हो सूजन भी। इसकी वजह अधिक काम या मसल्स में खींचाव हो तो बर्फ आपकी इस तकलीफ के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए। इसके लिए पैरों को दिल की ऊंचाई तक तकिया लगाकर ऊंचा करें। चोट वाले स्थान पर बर्फ की सिकाई करें। 

2. पीरियड में दर्द : गर्म पानी से सिकाई 

पीरियड के दर्द में गर्म पानी के हीटिंग पैड का इस्तेमाल राहत लाता है। इस दौरान गर्म पानी से पेट के मसल्स की सिकाई आपको आराम देगी। जब भी चाहें अपनी जरूरत के अनुसार गर्म पानी से सिकाई करें। 

3. कमर दर्द : गर्म पानी से सिकाई

अगर आपको है पीठ में दर्द तो गर्म पानी है बढ़िया इलाज। इसके लिए हीटिंग पैड में गर्म पानी भरकर कमर की सिकाई करें। यह तब अच्छा होगा अगर आपको अक्सर पीठ में दर्द होता है। अगर दर्द पहली बार है तो बर्फ की सिकाई आपके लिए कारगर होगी। 

4. सिरदर्द : बर्फ या गर्म पानी से सिकाई 

बर्फ सुन्न करती है और यह आपके सिरदर्द को दूर कर सकता है। बर्फ से सिर की सिकाई सिरदर्द को दूर कर सकती है। गर्म पानी से सिर के मसल्स को आराम मिलता है इसलिए गर्म पानी की सिकाई भी कारगार साबित हो सकती है। इसे गर्दन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

5. आर्थराइटिस : गर्म पानी से सिकाई 

शरीर के जोड़ों में जमकर दर्द और कड़कपन में आपको गर्म पानी की सिकाई करना चाहिए। गर्माहट कड़क मसल्स को नर्म करती है और इन जगहों पर खून का बहाव बढ़ाती है। जोड़ों में आराम के लिए करीब 20 मिनिट तक गर्म पानी से सिकाई करें। इस दौरान आराम की पोजिशन में रहें।

ध्यान देने योग्य बातें

ठंडी सिकाई करते हुए इन बातों को ध्यान रखें

जब भी आप ठंडी सिकाई करें तो याद रखें कि आइस बैग को 20 से ज्यादा बार प्रभावित स्थान पर न लगाएं।

कोशिश करें कि 10 मिनट तक सिकाई के बाद 2 मिनट का ब्रेक ले लिया जाए।

मसल्स में दर्द, मसल्स में खिचाव, सूजन और त्वचा छिल जाने पर ठंडी सिकाई का इस्तेमाल करें।

गर्म सिकाई के दौरान याद रखने वाली बातें:

सूजन हो जाने पर, तुरंत सिकाई न करें। इसकी बजाए पहले एक दो दिन ठंडी सिकाई करें और बाद में गर्म सिकाई करें।

5 मिनट से अधिक के लिए गर्म सिकाई न करें।

एक बार इस्तेमाल करने के बाद उस पानी को फेंक दें। बैग के पानी को फिर से इस्तेमाल न करें।

बहुत गर्म सिकाई न करें।

अगर आपको डायबिटीज़ है या ब्लड सर्कुलेशन की समस्या है तो गर्म सिकाई करने से बचें।


Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post