राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न : प्रभारी कलेक्टर द्वारा कई विषयों पर दिये गये निर्देश

बुरहानपुर | 30-जुलाई-2021
तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर को निर्देशित करते हुए राजस्व अधिकारियों की बैठक प्रारंभ हुई। 
यह निर्देश प्रभारी कलेक्टर श्री सिसोनिया द्वारा दिये गये। आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन, आरसीएमएस पोर्टल मासिक पत्रक, नामांतरण/बंटवारा/सीमांकन, आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों की समीक्षा, राजस्व वसूली, लोक सेवा समिति की लंबित कंडिका, लोक सेवा गारंटी एक्ट, भू-अर्जन प्रकरण, सीएम हेल्पलाईन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, डायवर्सन की एन्ट्री खसरे में करने सहित अन्य प्रकरणों की गहनता के साथ समीक्षा की गई।

बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने, प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन मॉनीटरिंग करने, वसूली सहित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। 

प्रभारी कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर को निर्देशित किया कि तहसीलदार सहित पटवारियों की बैठक आयोजित कर कार्यो में तेजी लाये साथ ही निर्धारित किये गये लक्ष्यों की पूर्ति करें। प्रतिदिन मॉनीटरिंग कर लक्ष्यों का प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

टीकाकरण के संबंध में दिये निर्देश

बैठक के अंत में जिले में संचालित किये जा रहे टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं इस विषय पर चर्चा की गई। प्रभारी कलेक्टर श्री सिसोनिया ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर एवं नेपानगर को निर्देश देते हुए कहा कि आप अपने स्तर पर बीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक आहूत करें एवं उन्हें टीकाकरण हेतु नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये जाये। ट्रायबल नागरिकजनों को टीका के फायदें बतातें हुए उन्हें टीका लगवाने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री के.आर.बडोले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री दीपक चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति हेमलता सोलंकी सहित अन्य समस्त राजस्व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post